लाइव न्यूज़ :

मनोहर लाल खट्टर ने खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने के मोदी सरकार के निर्णय का किया स्वागत

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:47 IST

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह निर्णय वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के नरेंद्र मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा के किसानों को फायदा होगा जो बाजरा, कपास, धान, सूरजमुखी, मक्का और अरहर की खेती करते हैं, जो राज्य में खरीफ की मुख्य फसलें हैं।

Open in App

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के वर्ष 2019-20 की खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला दर्शाता है कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।   

यहां एक बयान में, खट्टर ने कहा कि यह निर्णय वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के नरेंद्र मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा के किसानों को फायदा होगा जो बाजरा, कपास, धान, सूरजमुखी, मक्का और अरहर की खेती करते हैं, जो राज्य में खरीफ की मुख्य फसलें हैं।

केंद्र ने बुधवार को धान के लिए एमएसपी को 65 रुपये बढ़ाकर वर्ष 2019-20 के लिए 1,815 रुपये क्विंटल कर दिया है। अनाजों में से सरकार ने रागी के एमएसपी को 253 रुपये बढ़ाकर पिछले साल के 2,897 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले 3,150 रुपये प्रति क्विन्टल कर दिया है।

ज्वार का एमएसपी हाइब्रिड के लिये 120 रुपये बढ़ाकर 2,550 रुपये क्विंटल और मालदंडी किस्म के लिए 2,570 रुपये कर दिया है। मक्का एमएसपी 60 रुपये बढ़ाकर 1,760 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि बाजरा का 50 रुपये बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

दालों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए, अरहर के एमएसपी को 125 रुपये बढ़ाकर 5,800 रुपये क्विंटल कर दिया गया है, जबकि उड़द के एमएसपी को 100 रुपये बढ़ाकर 5,700 रुपये और मूंग का एमएसपी 75 रुपये बढ़ाकर 7,050 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील