लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह जाएंगे पाकिस्तान, करतारपुर जाने का न्योता कबूल किया

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2019 15:11 IST

करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ने वाले कॉरिडोर का उद्घाटन 9 नवंबर को होना है। इससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में जाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निमंत्रण को मनमोहन सिंह ने कबूला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 9 नवंबर को करतारपुर गुरद्वारा जाने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पंजाब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मनमोहन सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के न्योता को स्वीकारा है जिसमें उनसे करतारपुर गुरुद्वारा जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होने की गुजारिश की गई थी। वैसे बता दें कि पाकिस्तान ने भी मनमोहन को निमंत्रण देने की घोषणा की थी।

पाकिस्तान से मिले बुलावे के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को सलाह दी थी कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल करतारपुर गलियारा के उद्घाटन समारोह के लिए भेजा जाए। 

पिछले ही महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है। 

यह कॉरिडोर करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा जिससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर सकेंगे। करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल परमिट लेना होगा।विदेश मंत्रालय के अनुसार शुरू में 5000 श्रद्धालुओं को भारत से हर रोज करतारपुर जाने की इजाजत मिलेगी। बाद में यह संख्या 10 हजार तक हो सकती है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले 550 वें प्रकाश पर्व से तीन दिन पहले नौ नवंबर को पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं के लिए इस कॉरिडोर को खोलेगा।

टॅग्स :मनमोहन सिंहपाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी