लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में 20 मार्च तक के लिए जेल भेजे गए, सीबीआई ने नहीं मांगी कस्टडी

By शिवेंद्र राय | Updated: March 6, 2023 14:52 IST

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसका मतलब है कि मनीष सिसोदिया की होली जेल में ही बीतेगी। बता दें किदिल्ली शराब नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए जेल भेजा गयामनीष सिसोदिया एक हफ्ते से सीबीआई की हिरासत में थेराउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता  मनीष सिसोदिया एक हफ्ते से सीबीआई की हिरासत में थे। सोमवार को सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। कोर्ट में  सीबीआई ने आज मनीष सिसोदिया की कस्टडी नहीं मांगी। इसके बाद  राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हे  20 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसका मतलब है कि मनीष सिसोदिया की होली जेल में ही बीतेगी। बता दें कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने  26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सिसोदिया को  गिरफ्तार कर लिया था। 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था।  सिसोदिया को शनिवार (4 मार्च) को अदालत में दोबारा पेश किया गया था। 4 मार्च को कोर्ट ने उन्हे सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद जब 6 मार्च को सीबीआई ने सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया तब उनकी कस्टडी नहीं मांगी।

 राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की तरफ से कहा गया कि हम अभी और पुलिस हिरासत नहीं मांग रहे हैं। लेकिन भविष्य में इसकी मांग कर सकते हैं, क्योंकि आरोपी व्यक्ति का आचरण सही नहीं है। सीबीआई की तरफ से ये भी कहा गया कि गवाहों को आशंका है कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। बता दें कि इस बीच सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बेल अर्जी डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उन्हें हाई कोर्ट जाने के लिए कहा गया था। अब सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को होगी।

इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। केजरीवाल ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं पर छापे मारकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जहां दूसरे दलों की सरकार बनती है, ये उनपर सीबीआई-ईडी की रेड मार देते हैं। सिसोदिया को भी ऐसे ही फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसीबीआईअरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया