मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: November 25, 2022 08:00 AM2022-11-25T08:00:54+5:302022-11-25T08:03:32+5:30

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं।

Manish Sisodia says BJP conspiring to kill Arvind Kejriwal fearing defeat in Gujarat polls | मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप, जानें क्या कहा

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप, जानें क्या कहा

Highlightsसिसोदिया ने कहा कि लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती।सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आमदी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुजरात चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के डर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी पर कथित साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाया। 

इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल जी की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।"

मनीष सिसोदिया की यह टिप्पणी भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताए जाने के बाद आई है। तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, "अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार,टिकिट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता ग़ुस्से में हैं। इनके MLA पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो सजा न्यायालय ही दे।"

Web Title: Manish Sisodia says BJP conspiring to kill Arvind Kejriwal fearing defeat in Gujarat polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे