लाइव न्यूज़ :

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में पुरुष से अधिक महिला वोटर, 27 फरवरी को 38 और 3 मार्च को 22 सीटों पर पड़ेंगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2022 13:58 IST

Manipur Assembly Election 2022: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा।उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे।उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी।

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 27 फरवरी को 38 सीटों पर जबकि 3 मार्च को दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान होगा।

उन्होंने हितधारकों से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया। निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को चुनाव तारीखों की घोषणा किये जाने के तत्काल बाद मणिपुर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अग्रवाल ने कहा कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने जा रहे चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी और 12 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोविड हालात के मद्देनजर मान्यता प्राप्त दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या को 40 के बजाय 30 तक सीमित कर दिया गया है जबकि गैर-मान्यता प्राप्त दलों के लिये इस संख्या को 20 से घटाकर 15 किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए फेस मास्क और दस्ताने प्रदान किए जाएंगे और स्वच्छता व कतार प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। मतदान से एक दिन पहले मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।

सीईओ ने कहा कि चुनाव पूर्व हिंसा को रोकने के लिए, कुल 25,299 लाइसेंसी हथियारों में से 11,767 को पुलिस थानों में जमा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों चरणों में चुनाव प्रचार मतदान शुरू होने के 48 घंटे के पहले के बजाय 72 घंटे पहले समाप्त कर दिया जाएगा।

अंतिम फोटो मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 9,85,119 पुरुष, 10,49,639 महिला मतदाता और 208 ट्रांसजेंडर मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 14,565 है, जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों का प्रावधान किया है, जबकि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 41,867 है।

टॅग्स :मणिपुरकांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए