लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर अय्यर ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयान, राजा दशरथ को लेकर भी कहीं आपत्तिजनक बातें

By विकास कुमार | Updated: January 8, 2019 12:11 IST

मणिशंकर अय्यर ने कहा, राजा दशरथ एक बड़े राजा थे. उनके महल में 10 हज़ार कमरे थे, लेकिन भगवान राम किस कमरे में पैदा हुए ये बताना मुश्किल है. उन्होंने कहा, "मंदिर आप ज़रूर बनाइए अयोध्या में, लेकिन आप कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे."

Open in App

भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा विवादित बयान देने वाले नेताओं की अगर सूचि निकाली जाए तो शायद उसमें मणिशंकर अय्यर का नाम सबसे ऊपर आएगा. अक्सर नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेने वाले अय्यर ने इस बार भगवान राम पर ही विवादित बयान दिया है.

दिल्ली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के द्वारा आयोजित 'एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम' कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि आप कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनायेंगे.

मणिशंकर अय्यर ने कहा, राजा दशरथ एक बड़े राजा थे. उनके महल में 10 हज़ार कमरे थे, लेकिन भगवान राम किस कमरे में पैदा हुए ये बताना मुश्किल है.

 

उन्होंने कहा, "मंदिर आप ज़रूर बनाइए अयोध्या में, लेकिन आप कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे."

"कौन जानता है कि कौन सा कमरा कहां था और इसलिए ये कहना कि भगवान राम यहीं पैदा हुए हैं ये गलत है. 

मणिशंकर अय्यर के बयान की भारतीय जनता पार्टी ने तीखी आलोचना की है और कहा है कि इस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का क्या सोचना है. भाजपा ने कांग्रेस पर हमेशा से ही भगवान राम के प्रति द्वेष रखने का आरोप लगाया है. 

मणिशंकर अय्यर के बयान हमेशा से ही कांग्रेस को परेशानी में डालते रहे हैं. 2014 में उन्होंने नरेन्द्र मोदी को चाय बेचने की सलाह दी थी, जिसके बाद उनके इस बयान को भाजपा ने लोकसभा  चुनाव के दौरान खूब भुनाया था.

टॅग्स :कांग्रेसराम मंदिरबाबरी मस्जिद विवादराहुल गांधीविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल