लाइव न्यूज़ :

सभी मुख्यमंत्रियों को मेनका गांधी ने लिखा पत्र, कहा- यौन शोषण के प्रति पुलिस अफसरों को बनाएं संवेदनशील

By भारती द्विवेदी | Updated: April 19, 2018 15:58 IST

हाल में ही मेनका गांधी ने यौन अपराध विरोधी कानून पॉक्सो में संशोधन के लिए प्रस्ताव की बात कही थी। ताकि 12 साल के कम उम्र के बच्चे-बच्चियों के साथ रेप के दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया जा सके।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: यौन शोषण के खिलाफ एक मजबूत कदम उठाते हुए महिला विकास कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने सारे राज्य और केंद्रशासित राज्य के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। इस पत्र में मेनका गांधी ने सभी पुलिस अधिकारियों को यौन अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर फिर से प्रशिक्षित किया जाने की बात कही है। साथ ही यौन शोषण के खिलाफ जरूर कदम उठाने की भी बात कही है।

हाल ही में कठुआ गैंगरेप मामले पर मेनका गांधी ने कहा था, उनका विभाग बाल यौन अपराध विरोधी कानून पॉक्सो में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है ताकि 12 साल से कम उम्र के बच्चे - बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान किया जा सके। मेनका गांधी ने बताया था कि इस संदर्भ में कैबिनेट नोट तैयार करने के बाद उनका विभाग विभिन्न मंत्रालयों को भेजेगा ताकि उनकी राय ली जा सके। 

उन्होंने कहा , 'मेरा मंत्रालय पॉक्सो में संशोधन का प्रयास करेगा ताकि 12 साल के कम उम्र के बच्चे - बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों के दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया जा सके।' मंत्री ने कहा कि कड़ी सजा का प्रावधान ऐसे जघन्य मामलों में प्रतिरोधक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि किशोरों के खिलाफ अपराधों के विरूद्ध कानून को 2015 में सख्त बनाए जाने का अपेक्षित परिणाम देखने को मिला है।

टॅग्स :मेनका गांधीछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टRajkot Rape: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ उम्र के शख्स ने नाबालिग के गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टDelhi: GTB अस्पताल में MBBS छात्रा से छेड़छाड़, असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगा आरोप; गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMumbai: 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल में शर्मनाक हरकत, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMaharashtra: स्कूल में 8 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, नाबालिग छात्र और छात्रा गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप