लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने देशवासियों से कोविड-19 टीका लगवा मोदी के जन्मदिन पर उन्हें उपहार देने की अपील की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को देशवासियों से अपील की कि वे अपने परिजन एवं प्रियजन को टीका लगवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन का उपहार दें।

मांडविया ने ट्वीट किया , ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके लिए नि:शुल्क टीका मुहैया कराकर देश को सौगात दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सबके प्रिय प्रधानमंत्री जी का कल जन्मदिन है, आइए ‘वैक्सीन सेवा’ कर उन अपनों, परिजनों और समाज के सभी तबकों को टीका लगवाने में मदद करें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है और यह प्रधानमंत्री के लिए जन्मदिन का उपहार होगा।’’

भाजपा ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि देश में अब तक लोगों को कोविड-19 टीके की 77 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा