लाइव न्यूज़ :

शिमला, मनाली और कुफरी में बर्फबारी जारी, माता वैष्णो देवी श्राइन में हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित

By भाषा | Updated: January 7, 2020 15:04 IST

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बर्फ गिरने के कारण पूरे राज्य में लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों की सफाई का काम जारी है। यह इस मौसम की तीसरी बर्फबारी है और शिमला में नए वर्ष की दूसरी बर्फबारी है। केयलांग, काल्पा, शिमला और मनाली में बर्फबारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोठी, खादराला, पूह, गोंदला और सराहन में भी बर्फबारी देखने को मिली। राज्य के कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है।शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी, केयलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया।

शिमला, मनाली और कुफरी समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गई, लेकिन आवागमन में बाधा भी पैदा हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बर्फ गिरने के कारण पूरे राज्य में लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों की सफाई का काम जारी है। यह इस मौसम की तीसरी बर्फबारी है और शिमला में नए वर्ष की दूसरी बर्फबारी है। केयलांग, काल्पा, शिमला और मनाली में बर्फबारी हुई है।

कोठी, खादराला, पूह, गोंदला और सराहन में भी बर्फबारी देखने को मिली। राज्य के कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी, केयलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया। शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ केयलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। 

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि तीर्थयात्रा में कोई परेशानी नहीं आयी। पैदल यात्री बर्फ से ढंके रास्तों से होकर भवन तक पहुंच रहे हैं, जहां मुख्य मंदिर स्थित है।

उन्होंने बताया कि सोमवार से ही श्राइन क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है। अभी तक कुछ इंच बर्फ गिरी है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी गई है। सोमवार को भी हेलीकॉप्टर ने भवन तक कुछ ही फेरे लगाए थे। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के बाद सेवा शुरू होने की संभावना है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमलाकुफरीमनालीजम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिरपर्यटनहिमाचल प्रदेश पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?