लाइव न्यूज़ :

बारात में व्यक्ति ने महिला और उसके बेटे को गोली मरकर जख्मी किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में एक बारात के दौरान एक महिला और उसके छह वर्षीय बेटे को गोली मार कर जख्मी करने के आरोप में 30 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे टिकरी कलां गांव में गोलीबारी की घटना को लेकर पीसीआर कॉल आई थी। महिला और उसके बेटे को एसजीएम अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान राजस्थान के गंगानगर निवासी सरोज और उसके छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। सरोज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उसके बेटे को सफदरजंग ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि सरोज के रिश्ते के भाई तिलक राज की शादी बुधवार को होनी थी और मंगलवार को कुछ रिश्तेदार गांव के स्थानीय मंदिर जा रहे थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परविंदर सिंह ने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचने ही वाले थे कि टिकरी कलां निवासी राजीव (30) हाथ में देसी कट्टा लेकर गली में आया और हवा में गोली चला दी जो सरोज और उनके बेटे को लगी।

सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो