WATCH: नागपुर में एक शख्स ने पीएम मोदी की तस्वीर पर किया पथराव; कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
By रुस्तम राणा | Published: December 28, 2023 06:35 PM2023-12-28T18:35:10+5:302023-12-28T18:35:54+5:30
वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां 30 साल के आसपास के एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर पत्थर फेंकते देखा जा सकता है।
नागपुर: इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले बैनर पर पत्थर फेंक रहा है। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां 30 साल के आसपास के एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर पत्थर फेंकते देखा जा सकता है।
वीडियो को गुजरात कांग्रेस नेता ने शेयर किया है
वीडियो को गुजरात कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथड़िया ने शेयर किया है। हितेंद्र पिथड़िया गुजरात कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष और एआईसीसी के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं। हितेंद्र पिठाड़िया ने वीडियो शेयर कर कहा, 'नागपुर में नरेंद्र मोदी के प्रति इतनी नफरत!' वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स नागपुर के एक बस स्टॉप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर पर पत्थर फेंक रहा है। हितेंद्र पिथड़िया हाल ही में कथित तौर पर राम मंदिर के पुजारी की एक अश्लील छवि साझा करने के लिए चर्चा में थे।
नागपुर में नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत..!! pic.twitter.com/Gl269cItpW
— Hitendra Pithadiya 🇮🇳 (@HitenPithadiya) December 27, 2023
यह पोस्टर नागपुर के चंद्रमणि नगर बस स्टॉप पर लगाया गया था। वीडियो में सफेद शर्ट पहने यह शख्स गुस्से में प्रधानमंत्री पर पत्थर फेंक रहा है। कई लोग खड़े होकर उस शख्स को प्रधानमंत्री के बैनर पर पत्थर फेंकते हुए देख रहे हैं। कुछ दर्शकों को इस घटना का वीडियो बनाते भी देखा गया, जो दिन के उजाले में भारी भीड़ के सामने हुई थी। इस दौरान यातायात भी रुका हुआ है और लोग उस व्यक्ति को ऐसा करते हुए देख रहे हैं।
शख्स को शर्मनाक हरकत करने से रोकने के लिए कोई आगे नहीं आता। बस स्टॉप पर जो बैनर लगा है वह विकासशील भारत संकल्प यात्रा का प्रचार कर रहा है। बीजेपी की ओर से देशभर में विकासशील भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा 21 नवंबर को शुरू हुई और 26 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगी।