लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने बेटे की जहर देकर हत्या की, खुद की भी जान देने की कोशिश की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:17 IST

Open in App

गुरुग्राम, 30 दिसंबर हरियाणा के गुरुग्राम में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने चार वर्षीय बेटे को कथित रूप से जहर दे दिया और बाद में खुद की भी जान देने की कोशिश की। वह अपनी पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ भागने को लेकर परेशान था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि जुडोला गांव के रहने वाले राजेश मित्तल का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को जब उसका 10 वर्षीय बड़ा बेटा एक दुकान पर था तब मित्तल ने भरत को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब मोहित घर लौटा तो उसने पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए जहां भरत को मृत घोषित कर दिया गया।

मित्तल के खिलाफ उसकी बहन की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 328 के तहत फार्रूखनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि राजेश मित्तल की पत्नी पायल कुछ दिन पहले घर में झगड़े के बाद मोनू नाम के शख्स के साथ भाग गई थी।

फार्रूखनगर थाने के थानेदार सुनील कुमार ने बताया, “हमने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है और आरोपी राजेश मित्तल के बयान का इंतजार कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं