लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नेब सराय में व्यक्ति फांसी से लटकता मिला

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में मंगलवार को एक खाली जमीन के टुकड़े में बने कमरे के भीतर एक व्यक्ति फांसी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक समीर खान संगम विहार इलाके का रहनेवाला था और पहले चालक के रूप में काम करता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह बेरोजगार था और काम की तलाश कर रहा था।

प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है ताकि मौत के पीछे की वजह का पता चल सके।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि खान सोमवार सुबह काम की तलाश में निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा और मोबाइल से भी उससे संपर्क नहीं हो पाया। बाद में काफी तलाश करने पर मंगलवार सुबह एक कमरे के भीतर उसका शव लटकता हुआ मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो