लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में व्यक्ति ने एफडीए अधिकारी बनकर दुकानदार को ठगा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:39 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून खुद को महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अधिकारी बताकर कथित तौर पर लोगों को ठगने वाले 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसकी महिला सहयोगी फरार है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राहुल सराटे ने एफडीए अधिकारी के रूप में एक दवा दुकान को फोन किया और उसके मालिक को बताया कि सुरेखा पाटिल नाम की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसे एक खाद्य वस्तु उसकी समाप्ति तिथि खत्म होने के बाद बेची गई।

अधिकारी ने बताया, "आरोपी ने दुकान के मालिक को पाटिल से बात करने के लिए कहा, जिसने कहा कि उसका बेटा उसके द्वारा बेचे गए खाद्य उत्पाद को खाने के बाद अस्पताल में भर्ती है। आरोपी ने उससे 18,300 रुपये की मांग की। 10,000 रुपये का भुगतान करने के बाद, दुकान मालिक ने कुछ गड़बड़ पायी, और जल्द ही उसे पता चला कि इसी क्षेत्र की एक दवा दुकान के मालिक के साथ भी ऐसा ही हुआ था। ”

कोलाबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब उसने पुलिस से संपर्क किया तो सराटे के खिलाफ जांच शुरू हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पाटिल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब