लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सहकर्मी की हत्या के आरोप में व्यक्ति और उसका सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:04 IST

Open in App

दिल्ली में 26 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके सहयोगी को अपने सहकर्मी के साथ हुई मारपीट के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पवन कुमार और रवि सिंह चौहान के रूप में हुई है, दोनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली के विजय विहार फेज-2 के रहने वाले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह 8:48 बजे, प्रशांत विहार थाना में पीसीआर के पास एक कॉल आई कि चाकू से वार किए गए एक व्यक्ति का शव जापानी पार्क के पास खुले इलाके में पड़ा है। मृतक की पहचान कंझावला निवासी सलमान अली के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि पुलिस को क्राउन हाइट्स में दोनों आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने अपराध कबूल कर लिया और तीसरे सह-आरोपी रवि दिबाकर की पहचान का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुमार की अली से दुश्मनी थी। अक्सर उनके कार्यस्थल पर उनके बीच बहस हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन चौहान ने मृतक को अपने साथ शराब पीने के लिए कहा। आरोपी ने बाद में अली को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेवघर में अवैध शराब जब्त, बिहार के दो लोग गिरफ्तार

भारतगाजियाबाद में गोलीबारी के बाद चोर गिरफ्तार

भारतपुलिस ने तीन दिन के नवजात को मुक्त कराया, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

भारतगाजियाबाद में चोरी और लूटपाट के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष