लाइव न्यूज़ :

राजीव कुमार पर ममता का नया बयान- गृह मंत्रालय से पुलिस प्रमुख पर कोई नोटिस नहीं मिला

By भाषा | Updated: February 6, 2019 22:47 IST

बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि नोटिस मिलने पर मुख्य सचिव या गृह सचिव इसका जवाब देंगे।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि नोटिस मिलने पर मुख्य सचिव या गृह सचिव इसका जवाब देंगे।मुख्यमंत्री से नई दिल्ली से आई उन रिपोर्टों के बारे में सवाल पूछा गया था जिसमें गृह मंत्रालय ने कुमार के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन करने पर कदम उठाने को कहा था। कुमार ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष के यहां धरने में शामिल होकर अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का कथित रूप से उल्लंघन किया है।बनर्जी ने कहा, ‘‘ आज दोपहर ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कल होने वाले व्यापार सम्मेलन पर एक बैठक में मैंने मुख्य सचिव और गृह सचिव से पूछा था कि क्या इस तरह का कोई पत्र मिला है।’’ बनर्जी ने मंगलवार को गृह मंत्रालय के इस आरोप को 'सरासर झूठ' बताया था कि शहर के पुलिस प्रमुख ने उनके धरने में हिस्सा लिया था।उन्होंने कहा था कि अफसर कभी भी मंच पर नहीं आए थे।

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे