लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी स्वास्थ्य योजना का कार्ड लेने कतार में खड़ी हुईं

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:19 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां कालीघाट इलाके में अपना 'स्वास्थ्य साथी' स्मार्ट कार्ड लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार को कतार में खड़ी हुईं।

प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने उनपर "शुद्ध ड्रामा" करने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ अपना कार्ड लेने के लिए सुबह करीब पौने 12 बजे कोलकाता नगर निगम के वितरण केंद्र ‘जय हिंद भवन’ पहुंची।

'स्वास्थ्य साथी' तृणमूल कांग्रेस सरकार की अहम योजना है जो प्रति परिवार पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मुहैया कराती है।

हकीम ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्ड लेने के लिए आम आदमी की तरह कतार में खड़ी हुईं।

उन्होंने कहा कि यह बताता है कि वह राज्य के आम लोगों में से ही एक हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों से आग्रह किया था कि वे अपने-अपने कार्ड ले लें।

राज्य के मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा था कि इस योजना में अबतक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू