लाइव न्यूज़ :

अपने भाई को देखने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 00:58 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने छोटे भाई एवं स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता गणेश बनर्जी को देखने के लिए रविवार को यहां एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं। गणेश बनर्जी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के भाई को रविवार दोपहर सीने में दर्द होने पर सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बनर्जी ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से बात की और लगभग आधे घंटे अस्पताल में रहीं।

सूत्रों ने बताया कि गणेश पिछले कुछ दिनों से अपनी एक रिश्तेदार एवं वार्ड संख्या 73 से टीएमसी उम्मीदवार कजरी बनर्जी के लिए प्रचार में व्यस्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब