लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्र के नाम लिखा एक प्यारा गीत,कहा- 'देश हम सभी का है '

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 15, 2021 12:20 IST

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्र के नाम एक गाना समर्पित किया और इसे फेसबुक पर शेयर भी किया । उन्होंने कहा देश ता सोबर निजरे यानी देश हम सभी का है ।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के नाम एक गीत समर्पित किया ममता के गाने शीषर्क है- देश ता सोबर निजरे ममता बनर्जी ने ट्वीट कर , सभी को स्वचंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता और लोगों के सम्मान में एक गीत लिखा है । ममता बनर्जी ने शनिवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर गाना शेयर किया । अफने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस गाने को बंगाली कलाकारों इंद्रनील सेन, मोनोमॉय भट्टाचार्य , तृषा परुई और देबोज्योति घोष ने गाया है । 

ममता बनर्जी के गीत का शीर्षक है- 'देश ता सोबर निजेर' । ममता बनर्जी ने रविवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आइए हम सब मिलकर उन सभी ताकतों के खिलाफ अपनी मजबूत करें, जिनका उद्देश्य हमारी आजादी का गला घोंटना है । हम उन लोगों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए , जिन्होंने इस दिन के लिए लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी ।  

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल को स्मारक के हिस्से पर 7,500 वर्ग फुट के विशाल तिरंगे से सजाया गया है। कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का सफेद संगमरमर राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों में सुशोभित हो रहा था । 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा परिसर में एक और तिरंगा फहराने के बाद विशाल झंडा फहराया जाएगा । हिमालय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा सिला गया ध्वज केवल एक दिन के लिए विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की छत पर लगाया जाएगा, जो कोलकाता शहर का एक वास्तविक प्रतीक है । 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल