लाइव न्यूज़ :

नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी की मां से मिलने जाने से मिलने से पहले ममता बनर्जी ने कई बार की ये गलती

By भाषा | Updated: October 16, 2019 20:28 IST

ममता बनर्जी ने बुधवार को ही अभिजीत विनायक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित घर जाकर उनकी मां से मुलाकात की और अभिजीत की सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभिजीत की मां निर्मला बनर्जी से मिलने पहुंचीं और दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में अभिजीत बनर्जी की मां से मुलाकात कीममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कई बार अभिजीत बनर्जी का नाम गलत लिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का नाम पुकारने में कई बार गलती की और उन्हें 'अभिषेक बाबू' पुकारा। ममता बनर्जी के भतीजे का नाम अभिषेक बनर्जी है जो तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। बाबू शब्द सम्मान के लिए बोला जाता है।

मुख्यमंत्री ने यहां कैबिनेट की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'बंगाल से अमर्त्य सेन, मदर टेरेसा जैसे लोग हैं जिन्हें पहले नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। अब अभिषेक (अभिजीत की जगह) बाबू को यह मिला है। यह पूरे बंगाल के लिए गौरव की बात है।' उन्होंने आगे भी अभिजीत का नाम लेने में त्रुटि की और कहा कि 'अभिषेक बाबू की मां यहीं हैं। मैं आज उनसे मिलने उनके घर जा रही हूं।' 

ममता ने बुधवार को ही अभिजीत विनायक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित घर जाकर उनकी मां से मुलाकात की और अभिजीत की सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभिजीत की मां निर्मला बनर्जी से मिलने पहुंचीं और दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना। भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो तथा माइकल क्रेमेर के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है।

पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार नोबेल पुरस्कार विजेता के लिए बड़े सम्मान समारोह के आयोजन की योजना बना रही है। अभिजीत बनर्जी 22 अक्टूबर की रात को यहां पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर अभिजीत को बधाई दी थी। शहर के साउथ प्वाइंट स्कूल और प्रेसीडेंसी कॉलेज के पूर्व छात्र बनर्जी ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से 1988 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

टॅग्स :ममता बनर्जीअभिजीत बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष