लाइव न्यूज़ :

ममता ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए, भाजपा ने कहा कि वह इमरान खान की भाषा बोल रही हैं

By भाषा | Updated: August 20, 2019 05:57 IST

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में एक बार वह सड़कों पर उतरी थीं।

Open in App

कोलकाता, 19 अगस्तः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में मानवाधिकारों का ‘‘पूरी तरह उल्लंघन’’ हो रहा है जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोल रही हैं ताकि ‘‘मुस्लिमों का तुष्टिकरण’’ कर सकें। विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर बनर्जी ने ट्वीट कर यह बात कही। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में एक बार वह सड़कों पर उतरी थीं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज विश्व मानवीय दिवस है। कश्मीर में मानवाधिकारों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया है। हम कश्मीर में मानवाधिकारों और शांति के लिए प्रार्थना करें।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकार एक ऐसा विषय है जो मेरे दिल के करीब है। हिरासत में मौत के खिलाफ मानवाधिकारों की रक्षा के लिए 1995 में मैंने 21 दिनों तक सड़क पर विरोध किया था।’’

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा, लगता है कि बनर्जी के बयान, मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हैं। बसु ने कहा, ‘‘लगता है कि वह मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण में लगी हुई हैं इसलिए उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलनी शुरू कर दी है। उनके बयान से वास्तव में पाकिस्तान को फायदा हो रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसी टिप्पणियां जारी रखेंगी तो बंगाल के लोग जल्द ही उनके आवास तक मार्च करेंगे और उन्हें तीव्र विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित क्षेत्रों में बांट दिया था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील