लाइव न्यूज़ :

नेताओं की बगावत से तृणमूल कांग्रेस को लगा झटका, ममता ने कहा नहीं पड़ेगा असर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:42 IST

Open in App

कोलकाता, 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के पहले शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका लगा।

दो विधायकों शुभेंदु अधिकारी और जितेंद्र तिवारी समेत तृणमूल कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद शुक्रवार को बैरकपुर के विधायक शीलभद्र दत्ता और कंथी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनश्री मैती ने भी अपना इस्तीफा दे दिया।

इस बीच, विपक्षी माकपा को भी झटका लगा है क्योंकि विधायक तापसी मंडल ने पार्टी छोड़ दी है।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दावा किया कि करीब 10-12 विधायक, तृणमूल कांगेस और अन्य दलों के कुछ नेता भगवा पार्टी में शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि शाम के समय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने आवास पर एक बैठक में पार्टी के नेताओं से कहा कि चिंतित होने की बात नहीं है क्योंकि राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ है।

बैरकपुर के विधायक शीलभद्र दत्ता ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। दत्ता दो बार विधायक रह चुके हैं।

दत्ता ने बताया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ईमेल कर अपना इस्तीफा भेज दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी विधायक पद से और पार्टी से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अधिकारी के बाद पांडवेश्वर के विधायक और आसनसोल नगर निगम के प्रमुख जितेंद्र तिवारी ने भी पार्टी छोड़ दी। चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।

तृणमूल कांग्रेस की विधायक बनश्री मैती ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पश्चिम बंगाल के कंथी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार की विधायक मैती ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ई-मेल से अपना इस्तीफा भेज दिया है।

बहरहाल, हल्दिया से माकपा की विधायक तापसी मंडल ने कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें ‘‘लोगों के लिए काम नहीं करने दिया जा रहा था।’’

वाम मोर्चा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि मंडल भगवा खेमे में जुड़ने का बहाना खोज रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर