लाइव न्यूज़ :

चुनाव कार्यक्रम में कटौती को लेकर ममता बनर्जी की मांग असंवैधानिक: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:34 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 20 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के शेष कार्यक्रम में कटौती को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख में चुनावों के तकनीकी ज्ञान की कमी है।

गौरतलब है कि बनर्जी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह राज्य में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। उन्होंने इस सिलसिले में कहा था कि राज्य में आखिरी तीन चरणों का मतदान एक बार में या दो दिन में कराने से कोविड-19 का प्रकोप एक हद तक कम हो जाएगा।

विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच अपने गृहनगर इंदौर पहुंचे भाजपा महासचिव ने संवाददाताओं से कहा, "बनर्जी में (चुनावों के) तकनीकी ज्ञान की कमी है। निर्वाचन आयोग जब एक बार चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देता है, तो तमाम चुनावी प्रक्रिया की अवधि पहले से तय होती है और उम्मीदवारों को प्रचार का निर्धारित समय मिलता है।"

उन्होंने कहा, "आप किसी उम्मीदवार के प्रचार के समय को आखिर कैसे कम कर सकते हैं? चुनाव आयोग इस प्रकार का कोई फैसला कर भी नहीं सकता क्योंकि यह असंवैधानिक होगा। बनर्जी द्वारा (चुनाव कार्यक्रम में कटौती को लेकर) इस तरह की असंवैधानिक मांग के जरिये जनता की सहानुभूति प्राप्त करना ठीक नहीं है।"

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल में अपनी आगामी चुनावी रैलियां रद्द करने की हालिया घोषणा पर भाजपा महासचिव ने तंज कसा, "आखिर उनकी रैलियों में जा कौन रहा है?"

विजयवर्गीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा मजबूत स्थिति में है और 22 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को छठे चरण के मतदान के बाद ही पार्टी को "आराम से" बहुमत मिल जाएगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि सातवें और आठवें चरण के मतदान के बाद राज्य में भाजपा की सीटों का आंकड़ा 200 तक पहुंच जाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के चुनाव आठ चरणों में हो रहे हैं। मतदान का आठवां और आखिरी चरण 29 अप्रैल को संपन्न होगा, जबकि वोटों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा