लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी लेखक हसन अजीज-उल-हक के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:25 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के प्रसिद्ध लेखक हसन अजीज-उल-हक के निधन पर मंगलवार को दुख प्रकट करते हुए इसे साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बनर्जी ने 82 वर्षीय उपन्यासकार के परिवार और दोस्तों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ‘आगुनपाखी’ और ‘नामहीन गोत्रहीन’ जैसी हक की प्रसिद्ध कृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि लेखक का जन्म पूर्वी बर्द्धमान जिले के मंगलकोट में हुआ था और उन्होंने वहीं से स्कूल की पढ़ाई की थी।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मैं हसन अजीज-उल-हक के निधन से बहुत दुखी हूं। यह साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजन और मित्रों के प्रति गहरी शोक-संवेदना प्रकट करती हूं।’’

उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हक का रविवार रात बांग्लादेश के राजशाही शहर में उनके आवास पर निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां