लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावों पर खड़गे बोले- हमारे विधायकों की चोरी हो जाती है, इसलिए ज्यादा सीटें जीतना जरूरी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2023 21:23 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका निर्णय हाईकमान लेगा। हाईकमान में सभी नेता है, कमेटी है, सोनिया गांधी हैं, राहुल गांधी हैं। मैं कर्नाटक में सीएम उम्मीदवार नहीं हूं, मेरे पास तो ये पावर है कि मैं राज्यों में सीएम नियुक्त करूंगा। मैं राज्य की राजनीति में जाना नहीं चाहता।

Open in App
ठळक मुद्दे जनता कर्नाटक की भ्रष्ट सरकार से ऊब चुकी है - मल्लिकार्जुन खड़गेकर्नाटक में डबल इंजन सरकार का इंजन बर्बाद हो गया है- मल्लिकार्जुन खड़गेकभी-कभी हमारे विधायकों की चोरी हो जाती है - मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे  कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उन्हें विधान सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी क्योंकि हमारे विधायक चोरी हो जाते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे का ये बयान भाजपा पर तंज था। 

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे'इंडिया टुडे राउंडटेबल' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "कर्नाटक में हम बेहतर काम करेंगे, बेहतर प्रदर्शन करेंगे, हम टार्गेट पूरे करेंगे और जीत हासिल करेंगे। हमारे लोग राज्य से लेकर बूथ स्तर तक दिन-रात काम कर रहे हैं। मैं संख्या पर यकीन नहीं रखता, क्योंकि ये चुनाव है। लेकिन हम बहुमत से जीतेंगे।"

 मल्लिकार्जुन खड़गे आगे कहा,  "कभी-कभी हमारे विधायकों की चोरी हो जाती है, इसलिए ज्यादा सीटें जीतना ज़रूरी हैं। प्रेशर बनाकर ही बीजेपी ये काम करती हैं। इन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर गोवा,मध्यप्रदेश में यही किया है। चोरी नहीं हो, इसलिए ज्यादा स्टॉक रखना चाहिए। जितना लोग सोच रहे हैं हमें उससे ज्यादा सीटें जीतनी होंगी।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका निर्णय हाईकमान लेगा। हाईकमान में सभी नेता है, कमेटी है, सोनिया गांधी हैं, राहुल गांधी हैं। मैं कर्नाटक में सीएम उम्मीदवार नहीं हूं, मेरे पास तो ये पावर है कि मैं राज्यों में सीएम नियुक्त करूंगा। मैं राज्य की राजनीति में जाना नहीं चाहता। हमारे कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम जीतेंगे। कर्नाटक में डबल इंजन सरकार का इंजन बर्बाद हो गया है और जनता अब इस भ्रष्ट सरकार से ऊब चुकी है।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले इसी कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। अमित शाह ने भी कर्नाटक चुनाव में जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक की जनता को कहना चाहता हूं कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से ही विकास संभव है। क्योंकि कई राज्य सरकारों का हमें अनुभव है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को यश मिलेगा, इस भय से वे लोग गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीबों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिल्लीवालों को नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल को डर है कि इससे मोदी जी को यश मिलेगा।  किसान सम्मान निधि का लाभ कई सालों से बंगाल के किसानों को नहीं मिला, क्योंकि ममता जी नहीं चाहती थी कि किसानों के खाते में मोदी जी के चेक जाए। कांग्रेस ने कर्नाटक में PFI को संभाल कर रखा, बचाकर रखा, समर्थन करके रखा। भारतीय जनता पार्टी ने  PFI पर बैन लगाकर नकेल कसने का काम किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा कर्नाटक को होने जा रहा है।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो