लाइव न्यूज़ :

मालेगांव विस्फोट मामले में एक और गवाह ने बदला बयान, अब तक 17 मुकरे, जानिए गवाह ने क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 15:40 IST

 गवाह ने कोर्ट को बताया कि एटीएस ने उसका अपहरण किया था और उसे 3-4 दिनों तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देमालेगांव विस्फोट मामले में 17वें गवाह ने अपना बयान बदल दिया हैगवाह ने एटीएस पर आरोप लगाया कि उसने RSS नेताओं का नाम लेने के लिए मजबूर किया था

मालेगांवः महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में एक और गवाह अपने बयान से मुकर गया। अब तक मामले में 17 गवाह अपना बयान दल चुके हैं। गवाह ने कोर्ट को बताया कि एटीएस ने उसका अपहरण किया था और उसे 3-4 दिनों तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा था। गवाह ने यह भी बताया कि मामले में आरएसएस नेताओं का नाम लेने के लिए एटीएस ने ही मजबूर किया था। 

मामले में कुल 220 लोगों की गवाही ली गई थी। जिनमें से 17 अपना बयान बदल चुके हैं। 15वें गवाह ने अदालत में अपने बयान से मुकरते हुए कहा था कि एटीएस ने उस पर दबाव बनाया था कि वह योगी आदित्यनाथ का इस मामले में नाम ले। इसके अलावा उसने ये भी दावा किया था कि एटीएस ने आरएसएस के सीनियर नेता इंद्रेश कुमार और स्वामी असीमानंद का भी नाम लिए जाने को मजबूर किया था।

गौरतलब है कि साल 2008 में 29 सितंबर की रात मालेगांव में शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठीक सामने एक बम धमाका हुआ था। यह धमाका एलएमएल मोटरसाइकिल में हुआ था। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हुए थे। मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई थी।

 

टॅग्स :मालेगांव धमाकाहिंदी समाचारमहाराष्ट्रNashik Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप