लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दलित समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चुनावी हथकंडा है : मायावती

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:58 IST

Open in App

लखनऊ, 20 सितंबर पंजाब में दलित समुदाय से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को इसे चुनावी हथकंडा बताते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा और अकाली दल गठबंधन से कांग्रेस बहुत ज्यादा घबरायी हुई है, इसीलिये उसने ऐसा किया है।

मायावती ने मीडिया से बात करते हुये कहा, ‘‘पंजाब में दलित समुदाय के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाना चुनावी हथकंडा है, इसके सिवाये कुछ नहीं है। मीडिया के जरिये पता चला है कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव इनके (चन्नी के) नेतृत्व में नहीं बल्कि गैर दलित के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, जिससे यह साफ जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी का अभी तक दलितों पर पूरा भरोसा नहीं जमा है। किन्तु इनके इस दोहरे चाल-चरित्र व चेहरे आदि से वहां के दलित वर्ग के लोगों को सावधान रहना है। इससे यह भी स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी यहां अकाली दल व बसपा के गठबंधन से बहुत ज्यादा घबरायी हुई है। मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब के दलित वर्ग के लोग इनके इस हथकंडे के बहकावे में कतई नहीं आयेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनको (कांग्रेस) व अन्य विरोधी पार्टियों को मुसीबत में ही या मजबूरी में ही दलित वर्ग के लोग याद आते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर का ही उदाहरण लीजिये, जब अंग्रेज भारत छोड़ कर चले गये थे उस समय कांग्रेस के पास, पंडित जवाहर लाल नेहरू के पास यदि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से ज्यादा काबिल आदमी होता तो यह किसी भी कीमत पर बाबा साहेब को भारतीय संविधान बनाने में शामिल नहीं करते।’’

मायावती ने कहा कि इसी प्रकार उप्र विधानसभा चुनाव में कुछ समय बचा है और यहां भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी समाज के प्रति उभरा नया नया प्रेम दिखावटी और हवाहवाई है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह प्रेम सार्थक होता तो इनकी केंद्र व राज्यों में सरकारें हैं तो सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी व एसटी) के बैकलॉग को भर देते। आज भी एससी एसटी का मामला हो या ओबीसी का, सरकारी नौकरियों में इनके पद अभी भी खाली पड़े हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं।

बसपा और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये जून माह में गठबंधन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया