लाइव न्यूज़ :

'PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना करें साकार', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की देशवासियों से अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2020 20:07 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के आह्वान का मतलब यह कतई नहीं है कि हम दुनिया से अपने आप को काट लेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के अभियान का यह अर्थ नहीं है कि भारत अपनी ‘ अर्थव्यवस्था को पृथक रखने वाला देश’ बन जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देनितिन गडकरी ने कहा है कि पीएम मोदी का सुझाव समय के अनुसार बेहतर है। नितिन गडकरी ने उम्मीद जताई कि देश इस पर खरा उतरेगा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के परिकल्पना को साकार करने का देशवासियों से आह्वान किया है। अब इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पीएम मोदी का सुझाव समय के अनुसार बेहतर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश इस पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि भले ही लॉकडाउन के बाद देश की इकॉनोमी को धक्का लगा हो लेकिन यह भी एक अवसर है जिसे हम देश के लोगों को इसे स्वीकार करके पीएम मोदी के सपने को पूरा करने में जुट जाएं। 

गडकरी ने कहा कि हम आयात पर निर्भरता कम करके अपने निर्यात को बढ़ावा दे सकते है। इससे देश की खस्ताहाल इकॉनोमी को उठने में समय नहीं लगेगा। उन्होंने वर्तमान वैश्विक माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया पूरी तरह चीन से खफा है। दूसरी तरफ इस संकट के समय भी पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से मानवीयता दिखाते हुए दुनिया के लगभग 123 देशों को दवाईयों की सप्लाई भेजी है वो उनके दूरदर्शिता को ही दिखाता है। इस कदम से भारत के प्रति अनेक देशों में नजरिया बदला है। 

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के आह्वान का मतलब यह कतई नहीं है कि हम दुनिया से अपने आप को काट लेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के अभियान का यह अर्थ नहीं है कि भारत अपनी ‘ अर्थव्यवस्था को पृथक रखने वाला देश’ बन जाएगा। वित्त मंत्री ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के इस आह्वान का मतलब एक भरोसे वाले भारत से है जो अपनी ताकत पर निर्भर रह सकता है और साथ ही वैश्विक स्तर पर भी अपना योगदान दे सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश के पास क्षमता और उद्यमिता है, जिससे वह बेहतर क्षमता का निर्माण कर सकता है और दुनिया की मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से जब प्रधानमंत्री ‘आत्मनिर्भर’ भारत की बात कर रहे हैं तो उसका मतलब सिर्फ देश के अंदर ही सिमट कर रहना नहीं है और न ही खुद को दुनिया से काटना है।’’ सीतारमण ने यहां 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह एक विश्वास से परिपूर्ण भारत की ताकत को दिखाता है।  

टॅग्स :नितिन गडकरीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं