लाइव न्यूज़ :

चूड़ा-दही भोज, राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े पुत्र तेज करेंगे आयोजन, राज्यपाल खान, मुख्यमंत्री नीतीश, नेता प्रतिपक्ष और छोटे भाई तेजस्वी यादव को न्योता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2026 15:29 IST

Makar Sankranti 2026: तेजप्रताप यादव खुद भी महुआ से चुनाव हार गए हैं। लेकिन अध्यक्ष की हैसियत से तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही का भोज आयोजित करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा–दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं।तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव में जनशक्ति जनता दल (जजद) के रूप में नई पार्टी बनाकर उतरे थे।बताया जा रहा है कि राबड़ी निवास में इस साल मकर संक्रांति का भोज आयोजित होने पर संशय है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा-दही का भोज कराने की तैयारी कर रहे हैं। लालू यादव हर साल मकर संक्रांति पर इस भोज का आयोजन करते रहे हैं, जिसे सामाजिक समरसता और राजनीतिक मेलजोल का प्रतीक माना जाता है। लालू यादव के इस आयोजन में सभी वर्गों और दलों के लोगों की मौजूदगी उनकी राजनीति की एक खास पहचान रही है। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा–दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं।

तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव में जनशक्ति जनता दल (जजद) के रूप में नई पार्टी बनाकर उतरे थे। तेजप्रताप यादव खुद भी महुआ से चुनाव हार गए हैं। लेकिन जजद के अध्यक्ष की हैसियत से तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही का भोज आयोजित करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राबड़ी निवास में इस साल मकर संक्रांति का भोज आयोजित होने पर संशय है।

तेजप्रताप यादव भले ही परिवार से अलग कर दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने इस बार मां-पिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने आवास पर चूड़ा-दही का भोज आयोजित करने जा रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने अपने चूड़ा-दही भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित किया है।

इसके अलावा अलग-अलग दलों के दूसरे नेताओं और बिहार सरकार के मंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह छोटे भाई नहीं नेता प्रतिपक्ष को चूड़ा दही भोज में आने का आमंत्रण भेजा है। मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को भी कार्ड दिया जाएगा। गवर्नर साहब को दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री को कार्ड दिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष जो हैं उनको भी दिया जाएगा। सभी लोगों को आमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को उनके आवास पर गुड़, तिलकुट, चूड़ा के साथ बढ़िया दही का इंतजाम होगा। सभी लोगों को न्योता दिया जा रहा है। अपनी पार्टी की तरफ से तो सभी लोगों को बुलाया जा रहा है। तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन पूरी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक रूप से चूड़ा, दही, गुड़ और तिलकुट के साथ मनाया जाता है और उसी परंपरा को निभाते हुए यह भोज रखा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सभी लोगों को निमंत्रण कार्ड दिए जा रहे हैं और पूरे बिहार से जो भी लोग आना चाहते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।

हालांकि इस आयोजन के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती दूरी अब सार्वजनिक रूप से दिखाई देने लगी है। वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप की भाजपा और एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं से बढ़ती नजदीकियों की भी लगातार चर्चा हो रही है।

ऐसे में मकर संक्रांति का यह चूड़ा–दही भोज केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की सियासत में नए समीकरणों का संकेत भी माना जा रहा है। बता दें इ मकर संक्रांति के चूड़ा-दही भोज में अक्सर बिहार की राजनीति करवट लेती रही है। बात चाहे दो बार नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर राजद के साथ जाने की हो, या जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के पाला बदलने का इतिहास,

ये तमाम राजनीतिक घटनाएं मकर संक्रांति के बाद ही घटित होती रही हैं। इस बार पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारी हार मिली है। जबकि, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटों पर जीत दर्ज सबको चौंका दिया है।

टॅग्स :मकर संक्रांतिलालू प्रसाद यादवबिहारपटनातेजस्वी यादवArif Mohammad Khanनीतीश कुमारतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग