लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 18, 2018 01:59 IST

योगी सरकार की इस ट्रांसफर लिस्ट में गोरखपुर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का नाम भी शामिल है।

Open in App

लखनऊ, 18 मार्च। उपचुनावों में योगी सरकार को मिली करारी शिक्सत के बाद सीएम योगी ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए 43 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। योगी सरकार की इस लिस्ट में गोरखपुर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का नाम भी शामिल है। अनिरुद्ध की पोस्टिंग गोरखपुर की जगह अब इलाहाबाद स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में की गई है।

खाब बात यह है कि तबादले की इस फेहरिस्त में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद को नए एसएसपी मिले हैं। इस लिस्ट के मुताबिक डॉ. अजय पाल अब गौतम बुद्ध नगर के नए एसएसपी होंगे। पाल शामली में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वैभव कृष्ण भी गाजियाबाद के नए एसएसपी होंगे। वैभव पुलिस अधिकारी एचएन सिंह की जगह लेंगे। इससे पहले वैभव कृष्ण इटावा के एसपी थे। वह बुलंदशहर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  बता दें कि इससे पहेल योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार देर रात 16 जिलों के जिलाधिकारियों सहित 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली, महाराजगंज, चंदौली, बलरामपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, अलीगढ़, भदोही, अमरोहा, सीतापुर, सोनभद्र, हाथरस, हापुड़ के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। 

अपर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना आलोक सिन्हा को वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अनूप चंद्र पाण्डेय को वर्तमान पद के साथ अपर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना का भी कार्यभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर प्रभार से हटाते हुए उनके वर्तमान पद श्रम एवं सेवायोजन पद पर बनाए रखा गया है।

वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण अब प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन होंगे। इस पद पर तैनात मुकुल सिंघल को हटा दिया गया है। वह अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बने रहेंगे। आलोक टंडन को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा एवं प्रबंध निदेशक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पद के साथ स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद का अतिरिक्त पद्भार दिया गया है।  सहारनपुर के मंडलायुक्त दीपक कुमार अब वाराणसी के मंडलायुक्त होंगे। सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी अब सहारनपुर के मंडलायुक्त होंगे।

इनपुट एजेंसी से भी

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप