लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी, रामपुर सदर और खतौली सीट उपचुनाव: बीजेपी और सपा में टक्कर, कांग्रेस और बीएसपी ने नहीं उतारे प्रत्याशी, जानें मतदान और मतगणना कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 20:59 IST

Mainpuri Lok Sabha, Rampur Sadar and Khatauli assembly seat by-elections: चुनाव आयोग के मुताबिक 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस लिये जा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान पांच दिसंबर को होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी।मुकाबला भाजपा तथा समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों के बीच हैं।यूपी में तीन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट और विधानसभा की दो सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने का समय समाप्त होने के बाद इन सीटों पर अब मुख्य मुकाबला भाजपा तथा समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों के बीच हैं।

कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने इन चुनावों में अपने उम्मीदवार ही नहीं उतारे हैं। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के अलावा, राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रामपुर सदर एवं खतौली विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। राज्य में तीन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी, जबकि दो विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों क्रमश: आजम खान और विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में अदालतों द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त हुई है। इसी कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

मैनपुरी उपचुनाव के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।यहां मुकाबला मुख्य रूप से सपा की डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच है। अन्य लोगों में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के रमाकांत कश्यप, और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है । इनमें समाजवादी पार्टी के मोहम्मद असीम राजा, भाजपा के आकाश सक्सेना (हनी) और राजेंद्र सिंह (निर्दलीय) शामिल हैं। खतौली में मुकाबला भाजपा की राजकुमारी और राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया के बीच है। यहां कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

हालांकि, राज्य में उपचुनावों के नतीजों से न तो केंद्र सरकार और न ही योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोई खास फर्क पड़ेगा क्योंकि दोनों जगह भाजपा को बहुमत हासिल हैं, लेकिन नतीजे 2024 में होने वाले आम चुनाव में विजेता को मनोवैज्ञानिक बढ़त देंगे।

जून के लोकसभा उपचुनाव में सपा का गढ़ आजमगढ़ और रामपुर से जीतने के बाद, भाजपा का लक्ष्य मैनपुरी में मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा को पटखनी देना है ताकि अगले संसदीय चुनाव में राज्य की सभी 80 संसदीय सीटों को जीतने की उनकी उम्मीद को बल मिल सके। अखिलेश से नाराज चल रहे उनके बिछड़े चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव नरम पड़ गए हैं और उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी बहू डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने को कहा है ।

सपा की ओर शिवपाल के झुकाव ने भाजपा को करारा झटका दिया है, जिसने पीएसपीएल के कद्दावर नेता के समर्थन की उम्मीद में उनके करीबी रघुराज शाक्य को टिकट दिया है। शिवपाल की जसवंतनगर विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और अखिलेश का करहल विधानसभा क्षेत्र भी इसी का हिस्सा हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस लिये जा सकेंगे। मतदान पांच दिसंबर को होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ