लाइव न्यूज़ :

'मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं', लोकसभा स्पीकर पर बिफरीं महुआ मोइत्रा, लगाया बड़ा आरोप, देखें ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2023 08:37 IST

महुआ मोइत्रा के अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौथरी ने भी आरोप लगाया कि उनकी टेबल पर लगा माइक "पिछले तीन दिनों से म्यूट है" और दावा किया कि यह राहुल गांधी के इस बयान की "पूरी तरह से पुष्टि" करता है कि "विपक्षी सदस्यों के माइक अक्सर भारत में म्यूट किए जाते हैं"।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पर सदन में विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि पिछले 3 दिनों में स्पीकर ने केवल भाजपा मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी।

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पर सदन में विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने एक ट्वीट किया है जिसमें स्पीकर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाे के लिए तैयार हूं।

मोइत्रा ने ट्वीट किया- “पिछले 3 दिनों में स्पीकर @ombirlakota ने केवल भाजपा मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी और फिर संसद को स्थगित कर दिया, एक भी विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दी गई। लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। और स्पीकर सामने से नेतृत्व करता है। और मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाने को तैयार हूं।”

मोइत्रा के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर 'सरकार द्वारा प्रायोजित व्यवधान' कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी टेबल पर लगा माइक "पिछले तीन दिनों से म्यूट है" और दावा किया कि यह राहुल गांधी के इस बयान की "पूरी तरह से पुष्टि" करता है कि "विपक्षी सदस्यों के माइक अक्सर भारत में म्यूट किए जाते हैं"।

सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध के कारण बजट सत्र का दूसरा चरण बाधित रहा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी यूनाइटेड किंगडम में अपनी टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

टॅग्स :महुआ मोइत्राओम बिरलालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया