लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के नाइट क्लब वाले वीडियो पर सियासत जारी: महुआ मोइत्रा ने BJP पर कसा तंज, जानें तसलीमा नसरीन-स्वरा भास्कर का रिएक्शन

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 10:40 IST

कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गांधी के वीडियो पर सफाई पेश की गई। वहीं, अब गांधी के समर्थन में तमाम नेताओं ने भी ट्वीट किया। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा भी राहुल गांधी का बचाव नजर आईं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के नाइट क्लब वाले वीडियो पर सियासत तेज हो गई है।ऐसे में जहां गांधी के वीडियो को लेकर भाजपा ने निशाना साधा तो वहीं महुआ मोइत्रा कांग्रेस नेता के समर्थन में खड़ी नजर आईं।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक वीडियो से विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस में 'घमासान' मचा हुआ है तो राहुल गांधी 'नाइट क्लब' में हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से दी गई सफाई में कहा गया कि वह एक पत्रकार मित्र की शादी में नेपाल में हैं और यह अपराध नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर तमाम नेताओं ने भी ट्वीट किया। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा भी राहुल गांधी का बचाव नजर आईं। 

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के वायरल वीडियो को लेकर मोइत्रा ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस धरती पर राहुल गांधी या कोई और अपने निजी समय में नाइट क्लब या शादी में जाता है तो इससे किसी को क्या लेना-देना हो सकता है। भाजपा के बीमार ट्रोल इंचार्ज को वही करना चाहिए, जो वह बहुत अच्छे से कर लेते हैं। जैसे चाय की केतली में ये लोग बीयर पीते हैं।" महुआ के अलावा लेखिका तसलीमा नसरीन और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी राहुल गांधी के समर्थन में उतर आई हैं। 

लेखिका तसलीमा नसरीन ने राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि कोई राजनेता नाइटक्लब में जाता है तो इसमें गलत क्या है? यह संसद में बैठकर पोर्नोग्राफी देखने से तो बेहतर है। वहीं, स्वरा भास्कर ने लिखा कि गोदी मीडिया का फोमो हाई है। बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि राहुल गांधी एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नेपाल गए हैं। वह बगैर आमंत्रण के वहां नहीं गए हैं। मित्र या परिवार के किसी सदस्य के विवाह में शामिल होना अपराध नहीं है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPमहुआ मोइत्रास्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए