लाइव न्यूज़ :

महू हत्याकांड: मृतक परिवार के घर पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, कहा- जो न्याय माँगने गया उसके साथ ही प्रदेश सरकार ने अन्याय किया

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 18, 2023 17:55 IST

कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से माँग की है कि दोनों ही परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। कांग्रेस इस मामले पर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट कीउन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि दोनों ही परिवारों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएराज्य के पूर्व सीएम ने कहा- कांग्रेस इस मामले पर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी

इन्दौर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को महू में पुलिस की गोली से मारे गए युवक भेरुलाल तथा संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई आदिवासी युवती के घर पंहुचे। उनके परिजनों से मिलकर अपनी सवेंदना प्रकट करी और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि दोनों ही परिवारों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। कांग्रेस इस मामले पर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। 

कांग्रेस नेता ने दोनों परिवार वालो से मिलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आदिवासियों के हितैषी होने का दावा करते है लेकिन वास्तविकता क्या है यहाँ महू में घटी घटना से पता चल गया है। जिस आदिवासी युवती की संदेहास्पद परिस्थियों में मौत हुई उसके परिजन और आदिवासी समाज के लोग न्याय माँगने पुलिस के पास गए थे। वहां उन्हें न्याय नहीं मिला। मिली तो सरकार की गोली। 

उन्होंने आगे कहा कि इस गोली से एक परिवार का सहारा छीन लिया। भेरुलाल की मौत के बाद से उसके परिजन सदमे में है। घर के चार सदस्य का गुजरा कैसे चलेगा। भाजपा की सरकार ने 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी है, जो इस परिवार के गुजर बसर के लिए पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी अपना हक माँगने गए थे। भाजपा की सरकार ने उन्हें गोली दी। भाजपा के पास सिर्फ प्रशासन और पैसा बचा है। पहले आदिवासी को गोली मारते है फिर उनकी जान की कीमत 10 लाख रूपए लगते है। 

अपनी बात आगे जोड़ते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, इतना ही नहीं जो पीड़ित है उन्हें न्याय तो देना दूर उन्हें ही आरोपी बना दिया जाता है, जिस आदिवासी युवती की मौत हुई उसके पिटा के खिलाफ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और तो और जिस भेरुलाल की मौत पुलिस की गोली से हुई उसे भी आरोपी पुलिस ने बनाया है।

टॅग्स :कमलनाथMadhya Pradeshइंदौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया