लाइव न्यूज़ :

पटना: महावीर मंदिर को भक्तों से हर रोज होती है 10 लाख रुपए की आय, एक साल पहले महज इतनी थी कुल आमदनी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2023 17:52 IST

देश में अन्य तीर्थ स्थलों को छोड़ दिया जाये तो पटना का महावीर मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर बन गया है, जहां भक्तों से हर रोज 10 लाख रुपए की आय हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहावीर मंदिर ने बिहार के आधा दर्जन प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें दर्शनीय स्थल बना दिया है।महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इस धार्मिक कार्यों के अलावा अस्पताल से लेकर दूसरे सामाजिक काम किये जा रहे हैं।कुणाल ने बताया कि 1986 में महावीर मंदिर के पास कोई भूखंड नहीं था।

पटना: देश में अन्य तीर्थ स्थलों को छोड़ दिया जाये तो पटना का महावीर मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर बन गया है, जहां भक्तों से हर रोज 10 लाख रुपए की आय हो रही है। 1986 में जब आचार्य किशोर कुणाल ने इस मंदिर का प्रबंधन संभाला था तो मंदिर की एक साल की कुल आमदनी 11 हजार रुपए सलाना थी। अब इसी महावीर मंदिर ने बिहार के आधा दर्जन प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें दर्शनीय स्थल बना दिया है।

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने आज बताया कि काशी, अयोध्या जैसे तीर्थ स्थलों के अलावा महावीर मंदिर देश का एकमात्र मंदिर है, जहां भक्तों से हर रोज 10 लाख रुपए की आय हो रही है।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्यों के अलावा अस्पताल से लेकर दूसरे सामाजिक काम किये जा रहे हैं। कुणाल ने बताया कि 1986 में महावीर मंदिर के पास कोई भूखंड नहीं था। आज न सिर्फ महावीर मंदिर परिसर का विस्तार हुआ है बल्कि बिहार में इस मंदिर के पास सवा सौ एकड़ जमीन है। 

महावीर मंदिर पूर्वी चंपारण के केसरिया के पास विराट रामायण मंदिर बना रहा है। इसके लिए जमीन खरीद की गई तो लोगों ने सात लाख से लेकर 12 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से अपनी जमीन दे दी। जबकि उसी जमीन का सरकारी मूल्य 80 लाख रुपए प्रति एकड़ है।

वहां से राम जानकी पथ गुजरने वाला है और सरकार अपने द्वारा घोषित मूल्य का चार गुणा पैसा देकर लोगों से जमीन ले रही है। उन्होंने बताया कि महावीर मंदिर ने पटना से बाहर पांच प्रमुख मंदिरों की जीर्णोद्धार किया है।

 

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे