लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के दीये जलाने के ऐलान पर ठाकरे सरकार के मंत्रियों ने जताई आपत्ति, ऊर्जा मंत्री ने कहा- फेल हो सकती है पॉवर ग्रिड

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2020 13:33 IST

महाराष्ट्र में कई दिग्गज नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद करने के फैसले का विरोध किया है। यहां जानिए कि किस मंत्री ने क्या कहा?

Open in App
ठळक मुद्देदीये जलाने का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री बोले-फेल हो जाएगा पॉवर ग्रिड।प्रदेश के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा-देश की जनता को मूर्ख समझते हैं पीएम मोदी।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद करके दीया जलाकर, टार्च या मोबाइल से रोशनी करने की अपील पर महाराष्ट्र के मंत्रियों ने आपत्ति जताई है। उद्धव सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि बिजली बंद कर देने से पॉवर ग्रिड फेल हो जाएगा। 

राउत ने कहा कि यदि सभी लाइटों को एक बार बंद कर दिया जाए तो इससे ग्रिड विफल हो सकती है। हमारी सभी आपातकालीन सेवाएं विफल हो जाएंगी और उन्हें बिजली बहाल करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वो बेशक मोमबत्तियों और दीये जलाएं, लेकिन घरों की लाइटों को बंद न करें। 

सोचा था चूल्हा जलाने की बात होगी: नवाब मलिक

वैसे महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री पहले व्यक्ति नहीं हैं, जोकि इस तरह से जनता से अपील करते हुए नजर आ रहे हों। राकांपा के प्रवक्ता और प्रदेश के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने भी पीएम मोदी द्वारा दिए जलाने का विरोध करते हुए उन पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया था, 'सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषण से देशवासियों के हाथ घोर निराशा ही लगी, सोचा था चूल्हा जलाने की बात होगी, लेकिन साहब (पीएम मोदी) दिया जलाने का उपदेश दे गए।' 

देश को इतना मूर्ख मत बनाओ: जितेंद्र आव्हाड

राकांपा के नेता व प्रदेश के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए जलाने का विरोध किया है। वह इस पर लगातर ट्वीट कर रहे हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'मुझे लगा था कि पीएम भारत में कोविड-19 संकट पर बोलेंगे। इस दौरान वो दवा, मास्क, सैनिटाइज़र उपलब्ध कराने के बारे में बात करेंगे। प्रवासी श्रम की मदद करने और नीति के बारे में बात करेंगे। देश के कई हिस्सों में अनाज नहीं है। मगर प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घरों में अंधेरा करके दीये जलाइए।' 

संजय राउत ने भी केंद्र सरकार पर कसा तंज

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी पीएम मोदी के पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री ने जब लोगों को ताली बजाने के लिए कहा तब लोग सड़कों पर भीड़ करके ढोल बजाने लगे। मुझे उम्मीद है कि ये लोग अब अपने घरों को नहीं जलाएंगे, लेकिन कृपया हमें बताएं कि सरकार हालत सुधारने के लिए क्या कर रही है? साहब लोगों के काम और पेट के बारे में कुछ बोलिए।'

पीएम मोदी पर बाला साहब थोरात ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बाला साहब थोरात ने निशाना साधते हुए कहा 'ताली-थाली के बाद पीएम मोदी अब लैंप इवेंट को पेश कर रहे हैं। देश को एक ऐसी घटना की आवश्यकता नहीं है। इसकी बजाए देश को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अस्पतालों, वेंटिलेटर और परीक्षण प्रयोगशालाओं की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री को देखना चाहिए कि डॉक्टरों को क्या चाहिए। वेंटिलेटर कैसे उपलब्ध हो और कोरोना की जांच के लिए ज्यादा लेब कैसे बने?'

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रशिव सेनासंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं