लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अस्पताल से निकलते ही संजय राउत ने कहा-राज्य में शिवसेना का ही होगा CM

By स्वाति सिंह | Updated: November 13, 2019 13:10 IST

संजय राउत को 11 नवंबर को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से बाहर आते ही संजय राउत ने कहा है कि अब तबीयत ठीक है और वो काम पर वापस लौट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बीमार चल रहे नेता संजय राउत ने बुधवार को लीलावती अस्पताल से बाहर आ गए हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद भी राज्य में सरकार बनाने कोशिशें लगातार जारी हैं। बीमार चल रहे नेता संजय राउत ने बुधवार को लीलावती अस्पताल से बाहर आ गए हैं। अस्पताल से बाहर आते ही संजय राउत ने कहा है कि अब तबीयत ठीक है और वो काम पर वापस लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक बात निश्चित है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। इससे पहले राउत ने मंगलवार को कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियों के हवाले से कामयाब होने और हार न मानने के अपने पार्टी के संकल्प को दोहराया था। बहरहाल, उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, 'अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ..।' 

बता दें कि राउत को 11 नवंबर को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नेताओं के लिए एक कमेटी का गठन किया है जो एनसीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्राग्राम पर बात करेगी। इस कमेटी में अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, मानिकराव ठाकरे, बालासाहेब थोराट और विजय वडेटिवार शामिल हैं।

एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी संकेत दिये हैं कि सरकार बनाने को लेकर सुगबुगाहट अभी जारी है। अजीत पवार ने कहा, 'आज हमारे नेता जयंत पाटिल महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट बालासाहेब थोराट से बात करेंगे। यह बातचीत आगे की पार्टियों के बीच चर्चा और तारीख आदि तय करने को लेकर होगी।'

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब