लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फायर ब्रिगेड की भर्ती के लिए पहुंची महिलाओं की पुलिस से झड़प, उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2023 18:09 IST

भीड़ को काबू करने के लिए इस दौरान महिला उम्मीदवारों पर मुंबई पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद उम्मीदवार इधर-उधर भागती हुई दिखाई दी। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला फायर ब्रिगेड की भर्ती प्रक्रिया के दौरान हंगामाभीड़ को काबू करने के लिए इस दौरान महिला उम्मीदवारों पर मुंबई पुलिस ने लाठीचार्ज कर दियालिस और युवा उम्मीदवारों के बीच झड़प की वीडियो सामने आई है

मुंबई: महिला फायर ब्रिगेड की भर्ती के लिए शनिवार को मुंबई पहुंची महिला उम्मीदवारों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। पुलिस और युवा उम्मीदवारों के बीच झड़प की वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दर्जनों उम्मीदरवार गेट के बार विरोध कर रही हैं। 

भीड़ को काबू करने के लिए इस दौरान महिला उम्मीदवारों पर मुंबई पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद उम्मीदवार इधर-उधर भागती हुई दिखाई दी। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। 

उम्मीदवारों ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

मुंबई के दहिसर इलाके में शनिवार को घटित हुई इस घटना के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लगभग 60,000 उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी कम ऊंचाई के मुद्दों को लेकर बाहर निकाल दिया गया। इससे नाराज उम्मीदवार विरोध प्रदर्शन करने लगे और इस दौरान प्रदर्शन काफी उग्र हो गया।

बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सुबह 8 बजे का समय निर्धारित किया गया था लेकिन कुछ उम्मीदवार देर से सेंटर पर पहुंची थी। देर से आने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने के अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। 

भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग 

गौरतलब है कि फायर ब्रिगेड में नौकरी के लिए चलाए जा रहे हैं भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उम्मीदवारों ने कथिततौर पर चयनित प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उम्मीदवारों की मांग है कि इस चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया जाएं। 

इन आरोपों के सामने आने के बाद मुंबई अग्निशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया को दोबारा आयोजित करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि महिला उम्मीदवारों के विरोध के कारण चयन प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण