लाइव न्यूज़ :

महाराष्टू: ब्रिटेन से औरंगाबाद आई महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं

By भाषा | Updated: December 26, 2020 12:34 IST

Open in App

औरंगाबाद, 26 दिसंबर ब्रिटेन से कुछ हफ्ते पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद आई एक महिला यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर के बाद उक्त महिला समेत 44 लोग ब्रिटेन से जिले में आए थे।

औरंगाबाद नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीता पढालकर ने बताया, ‘‘ब्रिटेन से आने वाले लोगों में से 11 की आरटी-पीसीआर जांच हुई थी जिसमें से महिला संक्रमित पाई गईं। महिला में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि बाकी के नौ लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं जबकि एक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

पढालकर ने बताया, ‘‘ महिला के नमूने पुणे के विषाणु विज्ञान संस्थान को भेजे गए हैं। जांच में साफ हो जाएगा कि मरीज को संक्रमण इंग्लैंड में हुआ या फिर औरंगाबाद आने के बाद।’’

शुक्रवार रात को जिले के एक अधिकारी ने एक वक्तव्य में बताया था कि अधिकारियों को ब्रिटेन से औरंगाबाद आए 44 लोगों की सूची मिली है जिनमें से 13 से अभी तक संपर्क नहीं साधा जा सका है।

औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या शुक्रवार रात तक 45,289 थी। यहां मृतक संख्या 1,196 है, अब तक 43,552 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 541 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम