लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार ने खेला बड़ा दांव! जानिए क्यों अवधि खत्म होने से पहले ही एनसीपी ने राज्यपाल से मांगा और समय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 13, 2019 08:36 IST

शिवसेना ने दावा किया है कि भाजपा को महाराष्ट्र में भाजपा के अलावा अन्य किसी भी दल की सरकार नहीं चाहिए. इसीलिए राष्ट्रपति शासन लागू करने की जल्दबाजी की गई.

Open in App
ठळक मुद्देअवधि खत्म होने से पहले ही एनसीपी ने राज्यपाल को समय बढ़ाने के लिए मांग करते हुए पत्र सौंप दियाएनसीपी के इस कदम से शिवसेना को कोर्ट में अपनी दलील पेश करने में मिलेगी मदद

अतुल कुलकर्णी

राज्यपाल द्वारा सरकार गठन के लिए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने के बाद शिवसेना ने उच्चतम न्यायालय की शरण ली है. जानकारी है कि शिवसेना की इस याचिका को मजबूती देने के लिए ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने राज्यपाल से और दो दिन का समय मांगा था.

इसके पीछे की मंशा ये है कि अदालत में यह दलील दी जा सके कि राज्यपाल को सरकार के गठन के लिए प्रयास करने चाहिए थे. लेकिन, उन्होंने इसकी तैयारी दिखाने वाले दलों को भी पर्याप्त समय नहीं दिया. 

इसीलिए राकांपा ने मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे तक दी गई अवधि समाप्त होने के पूर्व ही राज्यपाल को पत्र देकर और दो दिन का समय देने की मांग की. शिवसेना की तरह राकांपा की मांग को भी राज्यपाल ने खारिज कर दिया और राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी. 

शिवसेना ने दावा किया है कि भाजपा को महाराष्ट्र में भाजपा के अलावा अन्य किसी भी दल की सरकार नहीं चाहिए. इसीलिए राष्ट्रपति शासन लागू करने की जल्दबाजी की गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी कहा कि राज्यपाल को अंतिम विकल्प के रूप में कांग्रेस से सरकार गठन के बारे में पूछना चाहिए था और समय देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. 

सूत्रों ने बताया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार वाई. बी. चव्हाण सेंटर में बैठकर सभी राजनीतिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं. वे फोन पर अहमद पटेल से भी लगातार संपर्क में हैं. शिवसेना को उच्चतम न्यायालय जाने की सलाह भी उन्होंने ही दी. शिवसेना नेता अनिल परब ने स्वयं कपिल सिब्बल से बात की. 

सिब्बल से पवार ने भी बातचीत की. राकांपा ने राज्यपाल से और समय मांगा है, इसकी कोई जानकारी कांग्रेस को नहीं थी. इसलिए कांग्रेस और राकांपा की ओर से अलग-अलग बयान सामने आए. इससे एक बार फिर दोनों पार्टियों में समन्वय का अभाव दिखाई दिया.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं