लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: वीएसआई ने चीनी मिलों से ऑक्सीजन उत्पादन करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:40 IST

Open in App

पुणे, 23 अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीजों के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन के अभाव के मद्देनजर पुणे स्थित वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) ने शुगर मिलों से अपने संयंत्रों में जीवन रक्षक गैस का उत्पादन करने पर ध्यान केंद्रित करने की शुक्रवार को अपील की।

वीएसआई के महानिदेशक शिवाजीराव देशमुख ने राज्य में चीनी मिलों के निदेशकों को पत्र लिखकर कहा, ‘‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने अस्पतालों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर कहा है कि जिन चीनी मिलों में अब भी गन्ना पेराई का काम चल रहा है और जिनके परिसरों में ऊर्जा उत्पादन संयंत्र हैं, उन्हें ऑक्सीजन उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए भाप और ऊर्जा की आवश्यकता होती है और चीनी मिलों के संचालन के दौरान ये दोनों चीजें उपलब्ध होती हैं।

इस बीच, राज्य सहकारिता विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए निवेश की आवश्यकता होगी और इसके वास्तविक उत्पादन में चार से पांच महीने लग जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि चीनी मिलें इस प्रकार के संयंत्र लगाने के बारे में सोचती हैं, तो भी उन्हें क्षमता निर्माण के लिए कम से कम चार से पांच महीने का समय चाहिए होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट