महाराष्ट्र: दो विदेशियों ने पासपोर्ट की अदला-बदली, कई देशों के लिए भरी उड़ान; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Published: April 13, 2023 04:40 PM2023-04-13T16:40:34+5:302023-04-13T16:45:15+5:30

घटना सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुई है। अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 22 वर्षीय श्रीलंकाई नागरिक, जो फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा था।

Maharashtra Two foreigners exchanged passports with fake passports to travel abroad arrested by Mumbai Police | महाराष्ट्र: दो विदेशियों ने पासपोर्ट की अदला-बदली, कई देशों के लिए भरी उड़ान; गिरफ्तार

फाइल फोटो

Highlightsदो विदेशी यात्रियों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोप है कि दोनों विदेशी जाली पासपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहे थेएक यात्री श्रीलंका का और दूसरा जर्मनी का निवासी है

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इसमें एक शख्स श्रीलंका का मूल निवासी और दूसरा जर्मन निवासी है।

दोनों विदेशियों पर आरोप है कि वह नकली पासपोर्ट के जरिए विदेश की यात्रा कर रहे थे। दोनों यात्री बेखौफ यात्रा कर रहे थे और किसी को इसकी कानों-कान खबर नहीं हुई।

गौरतलब है कि ये घटना सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुई है। अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 22 वर्षीय श्रीलंकाई नागरिक, जो फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा था।

वहीं,  36 वर्षीय जर्मन मूल निवासी ने लंदन और काठमांडू की यात्रा के लिए हवाई अड्डे के शौचालय में अपने बोर्डिंग पास का आदान-प्रदान किया था। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग देशों में यात्रा की। 

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण का खुलासा उस वक्त हुआ जब एयरलाइन कंपनी के एक परिचारक ने देखा कि श्रीलंकाई नागरिक के पासपोर्ट पर प्रस्खान मुहर जाली है।

मुहर दिखने में जाली लग रही थी, इस पर अधिकारी को कुछ शक हुआ। अधिकारी ने कहा कि यह भी पाया गया कि पासपोर्ट पर डिपार्चर स्टैंप नंबर उसके बोर्डिंग पास पर स्टैंप नंबर से अलग था। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले यूके पहुंचे श्रीलंकाई नागरिक ने अपनी मूल पहचान बताई, जिसके बाद उसे मंगलवार को मुंबई भेज दिया गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने मामले में शख्स ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह करियर के बेहतर अवसर के लिए ब्रिटेन जाना चाहता है। 

Web Title: Maharashtra Two foreigners exchanged passports with fake passports to travel abroad arrested by Mumbai Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे