लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में अस्पताल में लगी आग, चार मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2021 08:24 IST

मुंबई से सटे ठाणे के प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में बुधवार तड़के आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। इस अस्पताल में कोई कोविड मरीज भर्ती नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के ठाणे में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में बुधवार तड़के लगी आगअधिकारियों के अनुसार चार मरीजों की मौत उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान हुईघटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, अधिकारियों के अनुसार इस अस्पताल में कोविड मरीज नहीं थे

महाराष्ट्र के ठाणे में एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने के बाद चार मरीजों की मौत हो गई है। मरीजों की मौत उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान हुई। ठाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ठाणे के मुंब्रा में स्थित प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग बुधवार तड़के करीब 3.40 बजे लगी। इसके बाद आनन-फानन में दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू अब पा लिया गया है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आग लगने के बाग करीब 20 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इसमें छह मरीज आईसीयू में भर्ती थे। अधिकारियों के अनुसार आग से अस्पताल की पहली मंजिल बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस अस्पताल में कोई कोविड मरीज भर्ती नहीं था।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधायक जितेंद्र अव्हाद ने बताया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घटना की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायलों के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है।

साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए है। अव्हाद ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में ठाणे नगर निगम के अधिकारी और पुलिस तथा मेडिकल के अधिकारी भी शामिल होंगे। बता दें कि हाल में महाराष्ट्र के विरार में भी अस्पताल में आग लगने के बाद आईसीयू में भर्ती 14 मरीजों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो