लाइव न्यूज़ :

लगाना था कोविड-19 वैक्सीन पर दे दिया रेबीज का टीका, नर्स को किया गया सस्पेंड

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2021 07:52 IST

ये मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। वैक्सीन की डोज लगाने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। नर्स ठाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए काम करती है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे में कालवा के आटकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र का है मामलाशख्स कोविशील्ड वैक्सीन के लिए आया था लेकिन उस पंक्ति में बैठ गया जहां ARV इंजेक्शन दिया जा रहा था।नर्स ने भी बिना उसका मामला देखे उसे रेबीज का टीका लगा दिया।

मुंबई: महराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स को कोविड-19 की जगह गलती से रेबीज की वैक्सीन देने का मामला सामने आया है। लापरवाही का ये मामला सामने आने के बाद वैक्सीन की डोज लगाने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। नर्स ठाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए काम करती है।

इंडिय़ा टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना सोमवार को कालवा के आटकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में हुई। दरअसल राजकुमार यादव नाम का शख्स कोविशील्ड वैक्सीन लेने के लिए आया था लेकिन जानकारी नहीं होने से वह उस पंक्ति में बैठ गया जहां ARV इंजेक्शन दिया जा रहा था। इसके बाद टीका लगा रही कीर्ति पोपरे ने बिना राजकुमार यादव का केस पेपर देखे उसे रेबीज का वैक्सीन लगा दिया। इस मामले में ठाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वैक्सीन देने वाले की ये जिम्मेदारी थी कि वह टीका लगाने से पहले हर किसी का केस देखे।

नगर निकाय ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि नर्स की लापरवाही के कारण किसी व्यक्ति की जान को खतरा था। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने कहा, 'इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में उसे निलंबित कर दिया गया है और इस कार्यकाल के दौरान उसे नागरिक मुख्यालय में रखा जाएगा।'

पहले भी आते रहे हैं ऐसे लापरवाही के मामले

कोविड वैक्सीन की जगह दूसरी वैक्सीन लगाने जैसे मामले पहले भी देश में आते रहे हैं। इसी साल अप्रैल में यूपी में कोविड वैक्सीन लगवाने आई तीन बुजुर्ग महिलाओं को रेबीज का टीका लगा दिया गया था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और बात चीफ मेडिकल अफसर के पास पहुंच गई। 

वहीं यूपी के कानपुर में भी कोरोना टीकाकरण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया था। कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दो टीके एक साथ लगा दिए थे।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?