लाइव न्यूज़ :

मुंबई: इस सोसायटी के आसपास 19 बिल्लियों की मौत बनी पहेली, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

By विनीत कुमार | Updated: August 19, 2020 09:15 IST

ठाणे की एक सोसायटी के आसपास पिछले करीब एक महीने में 19 बिल्लियों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बिल्लियों को जहर देकर मारने का शक जताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे में एक सोसायटी के करीब एक महीने में 19 बिल्लियों की मौतपुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मुंबई से सटे ठाणे में एक सोसायटी के आसपास पिछले करीब एक महीने में लगातार हो रही बिल्लियों की मौत पहेली बन गई है। पुलिस ने इस मामले में बिल्लियों को जहर देकर मारने के शक में एक केस भी पिछले हफ्ते शनिवार को दर्ज किया। ये मामला चितालसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।  

हालांकि, इसके बावजूद रविवार और सोमवार को इसी इलाके में 8 और बिल्लियों की मौत हो गई। मामला ठाणे में हिल गार्डन बंगलो नाम की सोसायटी के आसपास का है। 

मुंबई मिरर के अनुसार पिछले कुछ दिनों में 19 बिल्लियों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। इस मामले में यहां की स्थानीय निवासी पूजा दिनेश जोशी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पूजा का कहना है कि उन्हें और उन जैसे कुछ और लोग जो जानवरों को खाना खिलाते हैं, उन्हें पिछले कुछ दिनों में अन्य निवासियों से काफी विरोध झेलना पड़ा है।

पूजा ने साथ ही बताया कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एनिमेल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) को भी इस बारे में बताया है कि उन्हें और उनके परिवार को सोसायटी के अंदर बिल्लियों को खिलाने को लेकर विरोध झेलना पड़ा है। 

इस बीच पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बिल्लियों की मौत से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

मृत पाई गई बिल्लियों को पॉस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया। माना जा रहा है कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। इस बीच कई स्थानीय लोगों ने इन बिल्लियों की इस तरह हो रही मौत पर दुख जताया है। उनका कहना है पिछले कई सालों से वे इन बिल्लियों को खाने पीने की चीजे देते रहे हैं और इन बिल्लियों ने कभी किसी का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया