लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, किशोरों की पहचान उजागर करने के आरोप में मिला नोटिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 05:20 IST

महाराष्ट्र में दो किशोरों के साथ कुएं पर नहाने को लेकर मारपीट की गई थी और उन्हें पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला था

Open in App

मुंबई, 20 जूनः महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कुएं पर नहाने को लेकर पिछड़ी जाति के दो किशोरों की पिटाई की गई थी, जिसका वीडियो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, जिसके बाद मंगवार को महाराष्ट्र बाल अधिकार आयोग ने राहुल गांधी एक नोटिस जारी किया है, जिसका जवाब 10 दिनों के भीतर मांगा। 

आयोग ने यह नोटिस जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 74 और पॉक्सो की धारा 23 के तहत जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कुएं पर बिना कपड़ों के नहाने गए बच्चों के साथ मारपीट होने के बाद उनकी पहचान उजागर की गई है। {{{{twitter_post_id####

}}}}

आपको बता दें, दोनों किशोरों के साथ कुएं पर नहाने को लेकर मारपीट की गई थी और उन्हें पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला था और उन्होंने मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति करने वाला बताया था।

राहुल ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे। आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है। आरएसएस/बीजेपी की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ हमने अगर आवाज नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।' {{{{twitter_post_id####

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब