लाइव न्यूज़ :

Speaker Election: शिवसेना विधायक यामिनी जाधव की वोटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं ने लगाए "ईडी, ईडी" के नारे, सामने आया वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 3, 2022 13:11 IST

Maharashtra Speaker Election: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना के यामिनी यशवंत जाधव पर नकली कंपनी बनाकर फंड के लेन देन का आरोप है। ऐसे में उन पर आईटी की रेड भी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा स्पीकर का आज चुनाव हो गया है। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को विधानसभा स्पीकर चुना गया है। ऐसे में शिवसेना के यामिनी जाधव के वोटिंग के दौरान "ईडी, ईडी" के नारे भी लगाए है।

Maharashtra Speaker Election: शिवसेना के यामिनी यशवंत जाधव जब विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोट दे रही थी तब विपक्षी बेंच के विधायकों ने "ईडी, ईडी" के नारे लगाए है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि जब वे वोट दे रही है तो पिछे से कुछ नेता "ईडी, ईडी" कहते हुए चिल्ला रहे है। हालांकि इस पर यामिनी यशवंत जाधव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि विधानसभा स्पीकर के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर की जीत हुई है और वह महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर बन चुके हैं। 

क्यों यामिनी यशवंत जाधव के लिए लगे "ईडी, ईडी" के नारे

जानकारी के मुताबिक, भायखला की शिवसेना विधायक यामिनी जाधव पर कुछ महीने पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा था। यह छापा करीब चार दिन तक चला था। आपको बता दें कि इस रेड से पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने यामिनी जाधव पर यह आरोप लगाया था कि उन्होने एक फर्जी कंपनी बनाकर आर्थिक लेन-देन की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेड में कुछ कागजात मिले थे जिससे आने वाले दिनों में विधायक यामिनी जाधव की मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में नवभारत टाइम्स के हवाले से यह खबर चली थी कि आने वाले दिनों में उनसे ईडी भी पूछताछ कर सकती है।

 

भाजपा के उम्मीदवार चुने गए विधानसभा स्पीकर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। नार्वेकर को 164 मत मिले, जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के प्रत्याशी राजन साल्वी को केवल 107 वोट ही हासिल हुए है। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र रविवार 11 बजे शुरू हुआ था जिसमें यह विधानसभा स्पीकर का चुनाव हुआ था। ऐसे में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को सोमवार को 288 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत का सामना करना होगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोशिव सेनाBJPप्रवर्तन निदेशालयआयकर विभागभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया