महाराष्ट्र: बीजेपी में सुगबुगाहट: कुछ नेता कांग्रेस-एनसीपी के संपर्क में!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 6, 2019 09:17 AM2019-12-06T09:17:40+5:302019-12-06T09:17:40+5:30

Maharashtra, BJP: महाराष्ट्र में बीजेपी के कई नेताओं के कांग्रेस और एनसीपी से संपर्क में होने की चर्चा चल रही है, पार्टी का दावा एक भी विधायक नहीं जाएगा छोड़कर

Maharashtra: Some BJP leaders are in touch with Congress, NCP, claims NCP Leader Nawab Malik | महाराष्ट्र: बीजेपी में सुगबुगाहट: कुछ नेता कांग्रेस-एनसीपी के संपर्क में!

महाराष्ट्र में बीजेपी के कई नेता एनसीपी-कांग्रेक से संपर्क में हैं!

Highlightsमहाराष्ट्र में कई बीजेपी नेताओं के एनसीपी, कांग्रेस से संपर्क में होने का दावाबीजेपी ने कहा है कि हमारा एक भी विधायक नहीं टूटेगा

मुंबई। भाजपा के कुछ नेताओं में नाराजगी की सुगबुगाहट के बीच राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने दावा किया है कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस-राकांपा से भाजपा में गए कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने दावा किया कि हमारा एक भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ेगा।

मलिक ने कहा कि हासिये में डाल दिए जाने से भाजपा के कुछ नेताओं में नाराजगी है। कांग्रेस-राकांपा से गए कुछ नेताओं को लगता है कि वे गलत समय पर भाजपा में चले गए हैं। हालांकि अब तक हमारी उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है।

विधानसभा चुनाव सेपहले शिवसेना में गए पूर्व विधायक प्रकाश शेंडगे ने दावा किया है कि एक समय वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे को भाजपा से बाहर करने का आदेश हुआ था, लेकिन उस समय भाजपा के मेरे जैसे लोगों ने विरोध किया था।  इसलिए अब पंकजा मुंडे को सचेत रहना चाहिए। 

हमारा कोई विधायक नहीं टूटेगा: बीजेपी 

भाजपा नेता शेलार ने कहा, हमारा कोई विधायक नहीं फूटेगा। कुछ लोग उल्टी गंगा बहा रहे हैं। एमवीए ने सरकार बनाने के समय निर्दलीयों को मंत्री बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी मंत्री को विभाग आवंटित नहीं किया गया है। वादा पूरा नहीं किए जाने से एमवीए में शामिल तीनों पार्टियों के विधायकों में 'बहुत असंतोष' है। उसको छिपाने के लिए अब भाजपा नेताओं में नाराजगी का ढोल पीटा जा रहा है। भाजपा के दर्जनभर विधायकों के फूटने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 

शेलार ने कहा कि चाहे अन्य दलों से आए हों या मूल भाजपा के हों, सभी विधायक पार्टी अनुशासन का पालन करने वाले हैं. उनको नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व पर भरोसा है। सत्तारूढ़ तीनों दलों को अपने विधायकों के मन में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेनी चाहिए। 

भर्ती के बाद पलायन होता ही है: थोरात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात ने कहा कि पंकजा मुंडे के भाजपा से नाराज होने की चर्चा है। पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने पार्टी नेतृत्व पर ही निशाना साधा है. स्वयं खड़से और पार्टी के नेता विनोद तावड़े ने पंकजा मुंडे से मुलाकात की थी। चर्चा है कि भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य व 12 विधायक कांग्रेस व राकांपा के संपर्क में हैं। थोरात ने कहा कि भर्ती के बाद पलायन प्रकृति का नियम है। यह होना ही है।

Web Title: Maharashtra: Some BJP leaders are in touch with Congress, NCP, claims NCP Leader Nawab Malik

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे