लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़ में 6 और नक्सली ढेर, दो दिन में 22 मरे

By स्वाति सिंह | Updated: April 24, 2018 00:28 IST

पुलिस महानिरीक्षक ( नक्सल विरोधी अभियान ) शरद शेलार ने बताया कि मुठभेड़ जिले के जिमालगट्टा इलाके में राजाराम खांदला जंगल में हुई।

Open in App

नागपुर, 23 अप्रैल: पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार शाम को हुई मुठभेड़ में लगभग 6  नक्सली मारे गए। इससे पहले रविवार को कारनासुर जंगल में सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया था। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस महानिरीक्षक ( नक्सल विरोधी अभियान ) शरद शेलार ने बताया कि मुठभेड़ जिले के जिमालगट्टा इलाके में राजाराम खांदला जंगल में हुई। इस अभियान में जिला पुलिस के विशिष्ट सी-60 कमांडो शामिल थे। शेलार के मुताबिक कम से लगभग 6 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि कल के मुठभेड़ स्थल से और नक्सलियों के शव बरामद होंगे। अभी तक 16 शव बरामद हुए हैं। इनमें से 11 की पहचान कर ली गई है।

बता दें, महाराष्ट्र पुलिस राज्य के इस नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस इलाके में ग्रामीणों और नक्सलियों के बीच अक्सर संघर्ष की खबरें आती हैं इसलिए इलाके से नक्सलियों की सफाई के लिए पुलिस की तरफ से मुठभेड़ जारी है। इधर, छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के घने जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण बस्तर) सुंदरराज पी ने बताया कि सीआरपीएफ की टीमें शुक्रवार रात किस्ताराम थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थीं। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस