लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना का बीजेपी पर नया तंज, 'बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन क्यों एक महीने का समय लीजिए'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 12:26 IST

Maharashtra: BJP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना का नया हमला

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर कसा तंजशिवसेना नेता राउत ने कहा कि बीजेपी को मिलना चाहिए सरकार बनाने का मौका

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने में महज एक दिन बाकी है, लेकिन बीजेपी और शिवसेना सरकार बनाने के करीब नहीं दिख रही हैं। 

इस बीच शिवसेना ने बीजेपी को नई चुनौती दी है। शिव सेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नेता बीजेपी को सरकार बनानी चाहिए और बहुमत साबित करने के लिए '15 दिन नहीं बल्कि एक महीने' का समय लेना चाहिए। 

बहुमत के लिए 15 दिन नहीं एक महीने का समय ले बीजेपी: राउत

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि बीजेपी को सरकार बनाने का दावा पेश करना चाहिए और अपना बहुमत साबित करना चाहिए।

राउत ने कहा, 'सबसे बड़ी पार्टी को पहले सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए और वह बीजेपी है। उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन नहीं बल्कि एक महीने का समय मिलना चाहिए।'

ये पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना के पास कोई विकल्प है और क्या उसने बीजेपी से अलग होने का फैसला कर लिया है? के सवाल पर राउत ने कहा, अगर राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं और मुख्यमंत्री शपथ लेते हैं, तो उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा। अगर वे असफल रहते हैं तभी दूसरे सरकार बना सकते हैं। शिवसेना भी बना सकती है। लेकिन ये उचित है कि सबसे बड़ी पार्टी को पहले मौका मिले।

जब 50: 50 समझौता हो चुका है, तो नया प्रस्ताव क्यों: राउत

बीजेपी के साथ जिस 50: 50 डील को लेकर सारा गतिरोध है उसके बारे में राउत ने कहा, 'हम 24 अक्टूबर की शाम को, नतीजों के बाद चर्चा की उम्मीद कर रहे थे। नए प्रस्ताव का सवाल कहा हैं, जब आम चुनावों से पहले हमारे बीच 50: 50 सत्ता साझा करने का समझौता हो चुका था? अचानक, ही बीजेपी ने उस फॉर्मूले को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी। अगर एक बीजेपी नेता, और वह भी सीएम पद का व्यक्ति, ऐसी भाषा का प्रयोग करता है, तो हम इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं।'

बीजेपी ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और कहा था कि उसने सरकार गठन में हो रही देरी के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की।  

बीजेपी-शिवसेना के बीच 50: 50 डील पर फंसा है पेंच

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की डेडलाइन शनिवार (9 नवंबर) तक ही है, क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल इसी दिन समाप्त हो रहा है। लेकिन 24 अक्टूबर को आए नतीजों के 15 दिन बाद भी सीएम पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच तल्खी कायम है। शिवसेना ने 50: 50 डील के तहत ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग पर अड़ी हुई है और बीजेपी इसे मानने को तैयार नहीं है। शिवसेना ने अपनी पार्टी को टूट से बचाने के लिए गुरुवार को ही अपने विधायकों को मुंबई स्थित एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। 

24 अक्टूबर को आए महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के नतीजों में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। 

टॅग्स :शिव सेनासंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए